*_डेली करंट अफेयर्स_*
> *दलाई लामा गोल्ड मार्की पुरस्कार से सम्मानित*
01. देश के छह नए स्थानों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की अस्थायी सूची में जोड़ा गया। इनमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख स्थल शामिल हैं।
02. भारत ने 13 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के एक्सप्लोरेशन लाइसेंस की नीलामी की। देश की इस पहली नीलामी का शुभारंभ गोवा के डोना पाउला में हुआ।
03. 14वें दलाई लामा को गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये उन्हें शांति, करुणा और स्थिरता की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया।
04. भारत और चिली के बीच कृषि पर पहली संयुक्त कार्यसमूह (JWG) बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वर्चुअली हुई।
05. इंग्लैंड के हैरी बूक को बीसीसीआई ने आईपीएल से दो साल के लिए बैन कर दिया है। मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था।
06. दक्षिण अफ्रीका पहली जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह (TIWG) बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक का आयोजन 18 से 20 मार्च तक किया जाएगा।
07. नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत 45 स्वर्ण, 40 रजत, 49 कांस्य सहित 134 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा।
08. यूएन ने विश्व संगठन की कार्यकुशलता में सुधार लाने और इसे अधिक लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 'यूएन 80 पहल' की घोषणा की है।
09. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को 15 हजार करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली। यह भारत का 5वां सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
10. भारत के पूर्व टेस्ट गेंदबाज सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह अजीत वाडेकर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने 1971 में ओवल में ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता था।
11. सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी SpeceX ने रॉकेट फॉल्कन 9 को लॉन्च किया।
12. RBI को केंद्रीय बैंकिंग, लंदन द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।